gallery

जॉर्जिया में रेस्तरां की मालकिन ने 15 साल से बार की दीवारों पर संजो कर रखे डॉलर से कर्मचारियों को दिया वेतन, बोलीं- मैं मजबूर हूं https://ift.tt/2VmMWY2

लॉकडाउन के बीच जॉर्जिया के ताएबी द्वीप पर बने रेस्तरां आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। ऐसे ही एक रेस्तरां की मालकिन जेनिफर नॉक्स ने अपने बार कीदीवारों पर चिपके डॉलर को अपने कर्मचारियों में बतौर सैलरी बांट दिए हैं। मालकिन नॉक्स के मुताबिक, रेस्तरां समुद्र तट के किनारे बना है। हमारी कमाई पर्यटकोंसे होती है। कोरोना के खौफ के बीच यहां सन्नाटा है। कर्मचारियों को पैसों की सख्त जरूरत है और मैं मजबूर हूं। इसलिए 15 साल से रेस्तरां की दीवार और छतपर संजो कर रखे 3714 डॉलर कर्मचारियों को दे दिए।

पर्यटकों पर टिकी द्वीप की अर्थव्यवस्था

मालकिन नॉक्स कहती हैं, मैंने सात साल तक बतौर बारटेंडर काम किया है और अब अपनी मां पाम हेस्लर के साथ 'द सैंड बार' रेस्तरां चला रही हूं। कर्मचारियों कीमदद के लिए दीवारों पर लगे डॉलर का इस्तेमाल करना जरूरी फैसला था, मैं वहीं करूंगी जो अपनों के लिए जरूरी है। ताएबी द्वीप की आबादी करीब 3000 है औरयहां की अर्थव्यवस्था पर्यटकों की आवाजाही पर टिकी है। लॉकडाउन के बीच स्थानीय लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

डॉलर छुड़ाने में तीन दिन लगे
नॉक्स ने पांच लोगों के साथ मिलकर तीन दिन में दीवारों पर लगे डॉलर छुड़ाए हैं। डॉलर्स पर पिन स्टेपलर पिन लगी थीं इसे अलग करने में 10 से 11 का दिनका समय और लगा। कुल 3,714 डॉलर जुटाए गए इसके बाद एक बारटेंडर ने अपनी सैलरी भी दान कर दी और कुल रकम 4,104 डालर हो गई। नॉक्स छोटे द्वीपके कर्मचारियों को दान देना जारी रखना चाहती हैं, वो लगातार पैसे इकट्ठा करने में जुटी हैं।

कभी शोर और ठहाकों से गूंजता था रेस्तरां

मालकिन जेनिफर नॉक्स के मुताबिक, कभी यहांसंगीत के बीच टूरिस्ट खानपान का आनंद लेते थे आज यह सूना पड़ा है। लॉकडाउन के आदेश के बीच घर से निकलने तक पाबंदी है। इसका सीधा असर यहां के व्यवसाय पर पड़ा है। पता नहीं जिंदगी कब पटरी पर वापस लौटेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Georgia Coronavirus | Coronavirus In Georgia Lockdown Latest Updates On Tybee Island Bar Restaurant Owner COVID-19 Donation
Dainik Bhaskar
जॉर्जिया में रेस्तरां की मालकिन ने 15 साल से बार की दीवारों पर संजो कर रखे डॉलर से कर्मचारियों को दिया वेतन, बोलीं- मैं मजबूर हूं https://ift.tt/2VmMWY2 जॉर्जिया में रेस्तरां की मालकिन ने 15 साल से बार की दीवारों पर संजो कर रखे डॉलर से कर्मचारियों को दिया वेतन, बोलीं- मैं मजबूर हूं
https://ift.tt/2VmMWY2 Reviewed by M Pal on April 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.