gallery

सेंसेक्स 36 और निफ्टी 13 अंक नीचे खुले; मंगलवार को डाउ जोंस 1.84% और एसएंडपी 1.60% गिरावट के साथ नीचे रहे


बुधवार को भारतीय बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 36 अंक नीचे और निफ्टी 13 पॉइंट की गिरावटके साथ खुले। अभी सेंसेक्स 738.51 अंक नीचे 28,729.98 पर और निफ्टी 207.45 पॉइंट नीचे 8,390.30 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजारों में भारी बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1028.17 अंक या 3.62% ऊपर 29,468.49 पर और निफ्टी 316.65 पॉइंट या 3.82% ऊपर 8,597.75 पर कारोबार खत्म किया था।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही
मंगलवार कोअमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 74.05 अंक नीचे 7,700.10 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 42.06 पॉइंट नीचे गिरकर 2,584.59 पर बंद हुए। हालांकि, फ्रांस के CAC 40 0.40 फीसदी बढ़त के साथ 4,396.12 अंको पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट 19.74 अंको की तेजी के साथ 2,770.04 अंको पर बंद हुआ।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी। क्योंकि, कोरोनावायरस की वजह से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है। इससे विकासशील देशों को ज्यादा मुश्किलें होंगी। हालांकि, यूएन ने कहा है कि इससे भारत और चीन पर पर असर न पड़ने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की ट्रेड रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की दो तिहाई आबादी विकासशील देशों में रहती है। इन देशों को कोरोनावायरस के संकट की वजह से बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इनके लिए 187.50 लाख करोड़ रुपए के रेस्क्यू पैकेज की जरूरत है।
अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई
दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होगी।




09:49 AM सेंसेक्स 738.51 अंक नीचे 28,729.98 पर और निफ्टी 207.45 पॉइंट नीचे 8,390.30 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:42 AM सेंसेक्स 610.66 अंक नीचे 28,857.83 पर और निफ्टी 175.95 पॉइंट नीचे 8,421.80 पर कारोबार कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा- ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी आएगी, लेकिन भारत और चीन पर असर पड़ने की आशंका नहीं




09:37 AM सेंसेक्स 575.42 अंक नीचे 28,893.07 पर और निफ्टी 166.05 पॉइंट नीचे 8,431.70 पर कारोबार कर रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच आम आदमी के लिए बड़ी राहत, 61 रु/सिलेंडर सस्ती हुई रसोई गैस



प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी 26 फीसदी की कटौती की गई है।

09:32 AM सेंसेक्स 486.20 अंक नीचे 28,982.29 पर और निफ्टी 155.35 पॉइंट नीचे 8,442.40 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:27 AM बीएसई सेंसेक्स 30 के ज्यादातर शेयरों में गिरावट, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त




09:15 AM सेंसेक्स 259.73 अंक नीचे 29,208.76 पर और निफ्टी 61.20 पॉइंट नीचे 8,536.55 पर कारोबार कर रहे हैं।



मंगलवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजारों में गिवारट देखने को मिली। डाउ जोंस 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 410.32 अंक नीचे 21,917.20 पर बंद हुआ।





BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 1, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates



सेंसेक्स 36 और निफ्टी 13 अंक नीचे खुले; मंगलवार को डाउ जोंस 1.84% और एसएंडपी 1.60% गिरावट के साथ नीचे रहे सेंसेक्स 36 और निफ्टी 13 अंक नीचे खुले; मंगलवार को डाउ जोंस 1.84% और एसएंडपी 1.60% गिरावट के साथ नीचे रहे Reviewed by M Pal on April 01, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.