gallery

एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी


एक ब्लड टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चल सकेगा। वैज्ञानिकों ने इस टेस्ट के जरिए शुरुआती स्तर पर ही कैंसर का पतालगाने की उम्मीद जताई है। एन्नल्स ऑफ ऑन्कोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, नए ब्लड टेस्ट से कैंसर की सटीक जानकारी दीजा सकती है। इस टेस्ट पर बोस्टन के डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता काम कर रहे हैं।
कैंसर शरीर के किस हिस्से में, पता चलेगा
शोधकर्ताओं के मुताबिक, कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में लगने पर मरीज का इलाज करना संभव है। नए ब्लड टेस्ट से यह पता चल जाता हैकि इंसान को कैंसर है और यह शरीर के किस हिस्से में है। इसकी सटीक जानकारी मिलती है। इसके अलावा यह कैंसर प्रकार बताने में भीसक्षम है।
ऐसे काम करती है तकनीक
इस टेस्ट को विकसित करने वाली बायोटेक्नोलॉजी कंपनी ग्रेल इंक ने सिक्वेंसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने नेक्स्ट जेनेरेशन कीसीक्वेंसिंग तकनीक से डीएनए की जांच की, जिनसे जीन के सक्रिय या निष्क्रिय होने का पता चला। टेस्ट के मुताबिक, ट्यूमर डीएनए में जाकर पूरे शरीर में ब्लड की मदद से सर्कुलेट होता है। जांच में डीएनए में होने वाले रसायनिक बदलाव की एनालिसिस की जाती है, जिसकी मदद से कैंसर का पहली स्टेज में पता चल जाता है।
3,052 लोगों के ब्लड सैम्पल लिए गए
शोध के दौरान 3,052 लोगों के ब्लड सैम्पल लिए गए। इनमें 1,531 लोग कैंसर से पीड़ित थे जबकि 1,521 लोगों को कैंसर नहीं था। बोस्टनके डाना फार्बर कैंसर इंस्टीट्यूट में शोधकर्ता डॉ. जेफ्री ऑक्सनार्ड ने कहा, टेस्ट की मदद से स्पष्ट रूप से पता चला कि उनमें से कौन कैंसररोगी हैं और कौन नहीं हैं। नए टेस्ट से यह भी पता चला कि जहां से कैंसर की शुरुआत हुई है वो कौन से ऊतक हैं।
शुरुआती स्टेज की 18 फीसदी तक सटीक जानकारी
शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब किसी को वास्तव में कैंसर होता है, तो ही यह उसकी जानकारी देता है। नया टेस्ट सीधेतौर पर डीएनए कीएनालिसिस करता है। यह टेस्ट पहली स्टेज वाले 18 फीसदी कैंसर रोगियों में ही कैंसर का सही पता लगाने में सक्षम साबित हुआ है। जबकिचौथी स्टेज के रोगियों में यह 93 फीसदी तक सही जानकारी देता है।



New blood test can detect 50 types of cancer test is based on DNA that is shed by tumours and found circulating in the blood
एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी एक टेस्ट से 50 तरह के कैंसर का पता चलेगा, शरीर के किस हिस्से में है यह भी जानकारी मिलेगी Reviewed by M Pal on April 02, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.