gallery

लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई


यूक्रेन में डर पैदा करके लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। तरीका थोड़ा दिलचस्प है। यूक्रेन के निपरो शहर में 600 कब्र खोदीगई हैं। लोगों को यह बताया गया है कि यह सब कोरोना से मरने वाले लोगों के लिए हैं। यहां के मेयर बोरेस फिलातोव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कब्र खोदे जानेकी जानकारी दी है। इस शहर में कोरोनावायरस के अब तक 13 मामले सामने चुके हैं हालांकि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।
अब तक कोरोना से मौत नहीं पर दफनाने की तैयारी पूरी
मेयर बोरेस फिलातोव शहर में कोरोना के मामले रोकने के लिए हर संभव तरीका अपना रहे हैं। बोरेस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, स्थानीय प्रशासन बुरी सेबुरी स्थिति का सामना करने लिए तैयारी में जुटा है। कोरोना से होने वाली मौतों की तैयारी की जा रही है। शहर में मौत के बाद इंसानों को दफनाने के लिए 600कब्र खोदी जा चुकी हैं।




कब्र के लिए एक हजार प्लास्टिक बैग मौजूद
मेयर बोरेस के मुताबिक, हम सबसे बुरी स्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 400 नहीं, 600 कब्र खोदी जा चुकी हैं। कोरोना से मरने वालेलोगों के लिए पहले ही एक हजारप्लास्टिक बैग मंगाए जा चुके हैं। मेयर के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, अब तक 615 कब्र खोदी जा चुकी हैं और 2 हजार बॉडी बैग तैयार कराए जा रहे हैं।
जनता ने मेयर पर लगाया परेशान करने का आरोप
मेयर पहले ही बयान दे चुके हैं कि कोरोना पीड़ितों की जांच चिकित्साकर्मी नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने से उनकी भी संकम्रण से मौत हो सकती है। इसके बाद क्रबों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं। तस्वीरें सामने के बाद शहर के लोगों ने मेयर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेयर उन्हें मनोवैज्ञानिक तौर पर परेशान करके बेचैनी बढ़ा रहे हैं।
लोगों का विरोध सामने के बाद मेयर का कहना है कि ऐसा लोगों को पैनिक करके लिए नहीं किया गया है, यह बचाव करने का एक तरीका है।





Coronavirus Ukraine | Novel Coronavirus (COVID 19) Ukraine Latest News Updates On Dnipro Cemeteries
Dainik Bhaskar
लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई Reviewed by M Pal on April 10, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.