gallery

कोलकाता में 15 तरह के मसालों से बनाई गई मिठाई 'इम्युनिटी संदेश', दुकानदार का दावा, यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है

कोरोना महामारी के बीच कोलकाता की एक मिठाई की दुकान ने 'इम्युनिटी संदेश' बनाया है। यह तरह की मिठाई है। दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का दावा है यह मिठाई शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। इसे तैयार करने में 15 तरह के मसालों का इस्तेमाल किया गया है। 'इम्युनिटी संदेश' के एक पीस की कीमत 25 रुपए है। हाल ही में कोलकता के ही एक हलवाई ने कोरोना संदेश मिठाई बनाई थी जिसकी काफी चर्चा हुई और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मसालों का प्रयोग किया
कोलकाता में बलराम मलिक और राधारमण मलिक की दुकान काफी पुरानी और प्रसिद्ध है। दुकान के मालिक सुदीप्त मलिक का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। मिठाई बनाने से पहले हमने विशेषज्ञों से राय ली और उनके मुताबिक ही इसमें 15 तरह के मसालों का प्रयोग किया।

शक्कर की जगह शहद का प्रयोग
दुकानदार सुदीप्त मलिक के मुताबिक, मिठाई में शक्कर का प्रयोग नहीं किया गया है। इसकी जगह शहद डाला गया है। इसके अलावा हल्दी, इलायची, केसर, जीरा, मुलेठी, तेजपत्ता जैसे 15 तरह के मसालों का प्रयोग किया गया है।

लोगों को पसंद आया स्वाद, डिमांड बढ़ी
सुदीप्त कहते हैं कि इम्युनिटी संदेश काफी डिमांड में हैं। लोगों को इसका स्वाद पसंद आ रहा है। इस मिठाई की फोटोज कोलकाता के लोगसोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इम्युनिटी संदेश की तारीफ भी कर रहे हैं।

हाल ही में कोरोना संदेश की फोटो भी वायरल हुई थीं

इससे पहले कोरोना हेलमेट और कोरोना संदेश की तस्वीरें वायरल हुई थीं। कोलकाता के हिन्दुस्तान स्वीट हलवाई ने कोरोना संदेश मिठाई तैयार की थी जो वायरस की तरह दिखती थी। मिठाई की दुकान में कोरोना कप केक भी उपलब्ध कराए गए थे। दुकान के मालिक का कहना था कि कोरोना मिठाई ग्राहकों के लिए एक गिफ्ट की तरह है। यह मिठाई लोगों के लिए एक मैसेज की तरह है जो उनमें उत्साह भर रही है कि हम कोरोना से लड़ेंगे और कोरोना को हराएंगे भी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो साभार : बलराम मलिक/इंस्टाग्राम
Dainik Bhaskar
कोलकाता में 15 तरह के मसालों से बनाई गई मिठाई 'इम्युनिटी संदेश', दुकानदार का दावा, यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है कोलकाता में 15 तरह के मसालों से बनाई गई मिठाई 'इम्युनिटी संदेश', दुकानदार का दावा, यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है Reviewed by M Pal on June 12, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.