gallery

एलर्जी की दवा डेक्सामेथासोन कोरोना मरीजों की मौत का खतरा 35 फीसदी तक घटा सकती है

इंग्लैंड के शोधकर्ताओं का दावा है डेक्सामेथासोन दवा कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों में मौत का खतरा घटाती है। यह दवा संक्रमण के कारण होने वाली मौत केआंकड़े को एक तिहाई तक घटा सकती हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। शोधकर्ताओं ने कोरोना के 2,104 मरीजोंपर रिसर्च की और इनकी तुलना 4,321 दूसरे कोरोना संक्रमितों से की जिनका सामान्य इलाज चल रहा था।

ऑक्सीजन ले रहे मरीजों में मौत का खतरा 20 फीसदी घटा
शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना के मरीजों में डेक्सामेथासोन दवा ओरल या नली के जरिए शरीर में पहुंचाई गई। जिन मरीजों को ब्रीदिंग मशीन की जरूरत थीउनमें मौत का खतरा घटा 35 फीसदी तक घटा। वहीं, जो ऑक्सीजन ले रहे थे उनमें खतरा 20 फीसदी तक कम हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Latest research Dexamethasone reduces deaths from COVID-19, say researchers in England
Dainik Bhaskar
एलर्जी की दवा डेक्सामेथासोन कोरोना मरीजों की मौत का खतरा 35 फीसदी तक घटा सकती है एलर्जी की दवा डेक्सामेथासोन कोरोना मरीजों की मौत का खतरा 35 फीसदी तक घटा सकती है Reviewed by M Pal on June 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.