gallery

इस साल सबसे ज्यादा 2.1 करोड़ बच्चे भारत में पैदा होंगे, चीन दूसरे पायदान पर 

दूसरे देशों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा 2.1 करोड़ बच्चे भारत में पैदा होंगे। चीन दूसरे पायदान पर है यहां 1.35 करोड़ बच्चों के जन्म लेने का अनुमान है। यह अनुमान यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रन्स फंड यानी यूनिसेफ ने लगाया है। यूनिसेफ के मुताबिक, 2020 में 11 मार्च से 16 दिसम्बर के बीच 11 करोड़ 60 लाख बच्चे पैदा होंगे। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म भारत में होगा। आज विश्व जनसंख्या दिवस है, इस मौके पर जानिए दुनियाभर के किन देशों में कहां की आबादी बढ़ेगी...

2 पाइंट्स : मां और नवजात से जुड़ी

मां के लिए चुनौती : दवा, उपकरण और हेल्थ वर्करों की कमी से जूझना होगा
यूनिसेफ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेनरिटा फोर ने कहा कि नई मांओं और नवजातों को जिंदगी की कठोर सच्चाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, कोविड-19 की रोकथाम के लिए दुनियाभर में कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसे हालात हैं। ऐसे में जरूरी दवाओं और उपकरणों का अभाव, एएनएम और हेल्थ वर्कर्स की कमी से गर्भवती महिलाओं को जूझना पड़ेगा। संक्रमण के डर की वजह से गर्भवती महिलाएं खुद भी हेल्थ सेंटर्स पर जाने से कतराएंगी।

नवजात के लिए चुनौती : शिशु मृत्यु दर में इजाफ हो सकता है
यूनिसेफ की ग्लोबल रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन जैसे उपायों की वजह से जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इससे नवजात और मां दोनों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। विकासशील देशों में यह खतरा ज्यादा है क्योंकि, इन देशों में कोरोना महामारी आने से पहले ही शिशु मृत्यु दर ज्यादा है। ऐसे में कोविड-19 की वजह से इसमें इजाफा हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This year maximum 21 million children will be born in India, China ranks second
Dainik Bhaskar
इस साल सबसे ज्यादा 2.1 करोड़ बच्चे भारत में पैदा होंगे, चीन दूसरे पायदान पर  इस साल सबसे ज्यादा 2.1 करोड़ बच्चे भारत में पैदा होंगे, चीन दूसरे पायदान पर  Reviewed by M Pal on July 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.