अगर हर मौसम ठंडे रहते हैं आपके हाथ तो टेंशन या लो ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या, एक्सपर्ट से जाने इसके 5 कारण
मौसम कोई भी हो कई लोगों से जब भी हाथ मिलाओ तो वह ठंडे महसूस होते हैं। डॉक्टर्स की नजर में इस तरह हाथ ठंडे होने के कई कारण हो सकते हैं। डॉ. राजेश अग्रवाल (एमडी मेडिसिन) बता रहे हैं 5 कारण।
1. ऑटोनॉमिक डिसफंक्शन: यह एक समस्या है, जिसमें व्यक्ति को पसीना बहुत आता है। खाना खाते समय भी पसीना आता है, उन लोगों के हाथों में कंपन्न भी होता है और हाथ सामान्यत: ठंडे हो जाते हैं।
2. थायरॉइड की समस्या : ऐसा ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है। थॉयरॉइड (थायरोक्टोसिओसिस) की कमी होने से अक्सर शरीर में थकावट रहती है, वजन बढ़ता है, पाचन में दिक्कत आती है और हाथ पैर भी ठंडे रहते हैं।
3. बहुत अधिक डर: अगर आपको किसी भी तरह का हृदय रोग या डर है, तो आपके दिल के लिए खून को पंप करना आसान नहीं है। खून ठीक से सर्कुलेट ना होने की वजह से भी अक्सर हाथ ठंडे हो जाते हैं।
4. लो ब्लड प्रेशर : ऐसा होने पर थकान होती है, कुछ ठीक से समझ में नहीं आता और हाथ ठंडे पड़ जाते हैं। शरीर की प्राथमिकता होती है जरूरी अंगों तक खून पहुंचाना। ऐसे में उंगलियों तक ठीक से प्रवाह नहीं हो पाता।
5. टेंशन : काम की आपाधापी और अनियंत्रित दिनचर्या के बीच तनाव के कारण शरीर में एड्रेनेलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे और खून की धमनियां संकरी होने लगती हैं। नतीजतन आपके हाथ और पैर ठंडे पड़ जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dainik Bhaskar

No comments: