gallery

राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को वैक्सीन देने के बाद शरीर का तापमान गिरा, दूसरी डोज के बाद टेम्प्रेचर फिर बढ़ा; काफी मात्रा में एंटीबॉडीज बनीं

आधिकारिक तौर पर कोरोना की वैक्सीन रजिस्टर करने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है। वैक्सीन का पहला डोज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को दिया गया। उन्हें दो डोज दिए गए। डोज देने के बाद शरीर के तापमान में बदलाव रिकॉर्ड किया गया। पुतिन के मुताबिक, पहली डोज देने पर उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री था। वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तो तापमान 1 डिग्री गिरकर 37 डिग्री हो गया। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा तापमान बढ़ा, जो धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

दो बेटी में किसे लगा यह नहीं बताया
पुतिन की दो बेटियां हैं, मारिया और कैटरीना। वैक्सीन दोनों में से किसको लगी है पुतिन ने यह साफ नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि टीका लगने के बाद वह अच्छा महसूस कर रही है। उसमें काफी संख्या में एंटीबॉडीज बनी हैं। वैक्सीन कई तरह की जांच से गुजर चुकी है और यह सुरक्षित साबित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुतिन की दो बेटियां हैं, मारिया और कैटरीना, वैक्सीन दोनों में से किसको लगी है पुतिन ने यह साफ नहीं किया है
Dainik Bhaskar
राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को वैक्सीन देने के बाद शरीर का तापमान गिरा, दूसरी डोज के बाद टेम्प्रेचर फिर बढ़ा; काफी मात्रा में एंटीबॉडीज बनीं राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को वैक्सीन देने के बाद शरीर का तापमान गिरा, दूसरी डोज के बाद टेम्प्रेचर फिर बढ़ा; काफी मात्रा में एंटीबॉडीज बनीं Reviewed by M Pal on August 12, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.