gallery

स्पेन के रेस्तरां में अब वेटर ग्राहक से नहीं पूछता आप क्या खाना पसंद करेंगे, ऐप से खुद अपना ऑर्डर बुक करें और खाना टेबल तक पहुंच जाएगा

लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौटती जिंदगी पहले की तरह नहीं है। यह काफी बदल गई है। स्पेन के रेस्तरां भी इसी बदलाव का हिस्सा हैं। आप क्या खाना चाहते हैं, यह पूछने के लिए वेटर आपके पास नहीं आएगा। आपको खुद ही डिजिटल स्क्रीन से ऑर्डर देना होगा और आपकी टेबल पर खाने की डिलीवरी हो जाएगी।

यह पहल संक्रमण से बचाने के लिए शुरू की गई है। यहां सब कुछ वर्चुअल वेटर ऐप से होगा, जिसका नाम फंकी-पे है। तस्वीरों से समझिए कैसे बदल रही है स्पेन में खाने की व्यवस्था...

काउंटर पर क्यूआर स्कैनिंग की व्यवस्था
रेस्तरां के काउंटर पर कस्टमर पहुंचता है। ऐप ओपन करने के बाद क्यूआर स्कैनर से मार्क को स्कैन करने के बाद लेटेस्ट मेन्यू खुलता है। यहां से कस्टमर अपने मनपसंद खाने का ऑर्डर देते हैं।

लॉकडाउन के बाद नए तरीके से ऑर्डर लेने की व्यवस्था शुरू हुई
रेस्तरां के मालिक कार्लोस मैनिश का कहना है कि लॉकडाउन के बाद हम इस नए तरीके से ही खाने के ऑर्डर ले रहे हैं। इस तरह यहां हमारे और ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहती है और लोगों में संक्रमण का डर नहीं रहता।

काउंटर के पीछे लगातार होती है मॉनिटरिंग
काउंटर के पीछे स्टाफ लगातार ऑर्डर की मॉनिटरिंग करता है और उसे ग्राहक के नम्बर के मुताबिक, शेफ तक पहुंचाता है। इस तरह खाने की डिलीवरी का क्रम नहीं बिगड़ता है।

सब कुछ हुआ डिजिटल

रेस्तरां मालिक कार्लोस के मुताबिक, खाने का ऑर्डर स्टाफ मेम्बर ही शेफ तक पहुंचाता है। इसके लिए भी डिजिटल व्यवस्था शुरू की गई है। शेफ को स्क्रीन पर ऑर्डर मिलता है और वह तैयारी शुरू कर देता है।

कुछ ग्राहकों को पसंद नही आ रही नई व्यवस्था

रेस्तरां में आने वाले ज्यादातर ग्राहक इस व्यवस्था से खुश हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनको खाना ऑर्डर करने का नया तरीका पसंद नहीं आ रहा है। 26 साल के जेवियर कोमस का कहना है कि हम रेस्तरां में वेटर के जरिए दिए जाने वाले ऑर्डर का अनुभव नहीं महसूस कर पा रहे हैं। उन्हें हम खाने की क्वांटिटी और पसंद-नापसंद को बता सकते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A pizza restaurant launches Spain's first virtual waiter app
Dainik Bhaskar
स्पेन के रेस्तरां में अब वेटर ग्राहक से नहीं पूछता आप क्या खाना पसंद करेंगे, ऐप से खुद अपना ऑर्डर बुक करें और खाना टेबल तक पहुंच जाएगा स्पेन के रेस्तरां में अब वेटर ग्राहक से नहीं पूछता आप क्या खाना पसंद करेंगे, ऐप से खुद अपना ऑर्डर बुक करें और खाना टेबल तक पहुंच जाएगा Reviewed by M Pal on August 05, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.