gallery

मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव से फैला SFTS वायरस, अब 60 लोग संक्रमित और 7 की मौत हुई, मरीजों में बुखार खांसी जैसे लक्षण दिखे

चीन में एक और वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसका नाम एसएफटीएस वायरस है। यह मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव टिक के काटने से फैलता है। इसके संक्रमण से चीन में अब तक 60 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7 मौतें हो चुकी हैं। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले छह महीने में पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के 37 लोग एसएफटीएस वायरस संक्रमित हुए हैं। इसके बाद पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में 23 लोग संक्रमित पाए गए।

मरीज में ल्यूकोसाइट और ब्लड प्लेटलेट्स गिरे
इस वायरस से संक्रमित हुई एक महिला में बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखे हैं। मरीज के शरीर में ल्यूकोसाइट और ब्लड प्लेटलेट्स की गिरावट दिखी। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वायरस विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक से दूसरे इंसान में पहुंच सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tick-borne SFTS virus re-emerges in China All about the disease that has killed 7 infected 60 people so far latest updates Tick-borne SFTS virus
Dainik Bhaskar
मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव से फैला SFTS वायरस, अब 60 लोग संक्रमित और 7 की मौत हुई, मरीजों में बुखार खांसी जैसे लक्षण दिखे मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव से फैला SFTS वायरस, अब 60 लोग संक्रमित और 7 की मौत हुई, मरीजों में बुखार खांसी जैसे लक्षण दिखे Reviewed by M Pal on August 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.