gallery

जर्मन में जन्मे पहले जुड़वा पांडा ने फ्रोजन केक के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, जन्म के समय ये 200 ग्राम से भी कम के थे अब 28 किलो के हुए

जर्मनी के बर्लिन चिड़ियाघर में पांडा के जुड़वा बच्चों ने 31 अगस्त को अपना पहला जन्मदिन बनाया। इस मौके पर उनके लिए चिड़ियाघर ने स्पेशल फ्रोजन केक तैयार कराया। यह जर्मनी के पहले ऐसे पांडा है जिनका जन्म इसी देश में हुआ है। ये दोनों बर्लिन चिड़ियाघर के स्टार हैं। जो भी यहां आता है बिना इनको देखे वापस नहीं जाता।

जन्म के समय वजन था 200 ग्राम, अब 28 किलो के हैं
इनमें एक का नाम पिट और दूसरे का नाम पॉले है। इनके पेरेंट्स चीन में हैं। जन्म के समय इनका वजन करीब 200 ग्राम से भी कम था। लेकिन अब ये 28 किलो के हो गए हैं।

चुकंदर के रस और फलों से तैयार हुआ केक
जनवरी से लोग इन्हें चिड़ियाघर में देख पा रहे हैं। चिड़ियाघर की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी के मुताबिक, पांडा के फ्रोजन केक को चुकंदर के रस, सेब, स्वीट पोटेटो और बैंबू से तैयार किया गया है।

जन्मदिन पर काफी खुश नजर आए

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, दोनों ने अपना पहला जन्मदिन 31 अगस्त को मनाया। इस मौके पर वे काफी खुश नजर आए और बार-बार केक का स्वाद चखने के बाद वापस इधर-उधर चहलकदमी करते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Berlin zoos twin panda cubs celebrate first birthday German born First Twin Panda Celebrated Birthday with Frozen Cake
Dainik Bhaskar
जर्मन में जन्मे पहले जुड़वा पांडा ने फ्रोजन केक के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, जन्म के समय ये 200 ग्राम से भी कम के थे अब 28 किलो के हुए जर्मन में जन्मे पहले जुड़वा पांडा ने फ्रोजन केक के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, जन्म के समय ये 200 ग्राम से भी कम के थे अब 28 किलो के हुए Reviewed by M Pal on September 02, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.