gallery

हार्ट और फेफड़े को मजबूत बनाती है बर्पी एक्सरसाइज, यह मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग करने के साथ तेजी से चर्बी घटाती है

बर्पी, वो एक्सरसाइज जिसे अमेरिकी सेना द्वितीय विश्व युद्ध के समय फिटनेस टेस्ट के रूप में इस्तेमाल करती थी। यह शारीरिक की स्ट्रेंथ को मापने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। मशहूर फिजियोलॉजिस्ट रॉयल एच बर्पी ने इस एक्सरसाइज को 1930 में विकसित किया था। खास बात यह है कि सिर्फ एक मिनट की एक्सरसाइज से आप 15 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

इस दो पार्ट में करते हैं

बर्पी, दो पार्ट में होने वाली एक्सरसाइज है। जिसमें पहला हिस्सा पुशअप और दूसरा हिस्सा हवा में जंप करने से जुड़ा है। आमतौर पर लोग, एक मिनट में 20 बर्पीज तक कर सकते हैं। बर्पी आपके शरीर के वेट पर आधारित एक्सरसाइज है। यानी अगर आपका वजन 56 किलो है तो आप एक मिनट में 10 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

बर्पी करने का तरीका

  • स्क्वाट करने की स्थिति में हल्के से घुटने मोड़कर खड़े हो जाएं। पीठ बिल्कुल सीधी हो। अब पुशअप करने के लिए हाथ फर्श पर रखें। वजन को हाथ पर लेते हुए पैरों को तेजी से बाहर की तरफ फेंकते हुए पुशअप की पॉजिशन में आएं।
  • सिर से पैर तक शरीर को सीधा रखते हुए पुशअप लगाएं। अब पैरों को वापस खड़े होने की स्थिति में लाते हुए ऊपर की ओर उछलें। बिना रुके इसे दोहराते जाएं।

बर्पी के 8 बड़े फायदे

  • हृदय और फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • रक्त का प्रवाह सुधरता है।
  • हृदयरोग और डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
  • शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
  • कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक होता है।
  • मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ती है।
  • शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कार्यप्रणाली सुधरती है।
  • शरीर में संतुलन सुधरता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Health Benefits of Doing Burpees Everyday it cuts fat and reduce cholesterol
Dainik Bhaskar
हार्ट और फेफड़े को मजबूत बनाती है बर्पी एक्सरसाइज, यह मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग करने के साथ तेजी से चर्बी घटाती है हार्ट और फेफड़े को मजबूत बनाती है बर्पी एक्सरसाइज, यह मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग करने के साथ तेजी से चर्बी घटाती है Reviewed by M Pal on October 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.