gallery

कोवैक्सिन के ट्रायल्स दिसंबर से पहले पूरे हो जाएंगे; भारत सरकार देगी 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर

कोरोनावायरस को काबू करने के लिए वैक्सीन बनाने की होड़ में रोज नए डेवलपमेंट्स आ रहे हैं। भारत ने भी इस दिशा में अपनी स्पीड बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत बायोटेक और आईसीएमआर की ‘कोवैक्सिन’ इसी साल के अंत तक मार्केट में आ जाएगी। वहीं, केंद्रीय एक्सपर्ट ग्रुप ने 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर देने की तैयारी कर ली है। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स, सुरक्षा बलों और अन्य ग्रुप्स को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

डब्ल्यूएचओ के कोविड वैक्सीन ट्रैकर डॉक्युमेंट के मुताबिक इस समय 30 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स के फेज में है। वहीं, 139 अन्य वैक्सीन प्री-क्लिनिकल फेज में है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), सिनोवेक (चीन), वुहान इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/सिनोफार्म (चीन), बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स/ सिनोफार्म (चीन), मॉर्डना (अमेरिका) और फाइजर / बायोएनटेक/ फोसन फार्मा के वैक्सीन फेज-3 के ह्यूमन ट्रायल्स में हैं। यानी सबसे पहले इन छह कंपनियों के वैक्सीन ही मार्केट में अप्रूवल के बाद उपलब्ध होंगे।

सबसे पहले खबरें भारत से

  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत में बन रही वैक्सीन के असर का पता इसी साल के अंत तक चल जाएगा। उसके एक महीने बाद से उनका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री का इशारा हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक और आईसीएमआर की ओर से विकसित किए जा रहे कोवैक्सिन और जायडस कैडिला के वैक्सीन ZyCoV-D की ओर था।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है और वह भी समानांतर उत्पादन शुरू कर देगा। इससे इन वैक्सीन के मार्केट में आने में लगने वाले वक्त को घटाने में मदद मिलेगी। वहीं, भारत में विकसित हो रहे दोनों वैक्सीन वर्ष 2021 की पहली तिमाही में ‘रेडी टू यूज’ हो जाएगी।
  • हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अभी वैक्सीन डोज खरीदने की योजना बना रहा है। आईसीएमआर ने भारत बायोटेक के साथ एमओयू साइन किया है ताकि वैक्सीन को उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जा सके। यदि सफल रहा तो यह वैक्सीन भारत सरकार को किफायती और रियायती दरों पर उपलब्ध होगी। इसी तरह के एग्रीमेंट के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी बातचीत चल रही है।
  • कोविड वैक्सीन पर बने एक्सपर्ट ग्रुप ने सोमवार को कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनसे मैन्युफेक्चरिंग क्षमताओं के साथ-साथ सप्लाई चेन और डोज उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव मांगा है। साथ ही डोज की कीमत और वे सरकार से किस तरह से मदद चाहते हैं, यह भी बताने को कहा है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर दिया जाएगा। इसके लिए प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच, आईसीएमआर के अधिकारियों ने यह सुझाव भी दिया कि इमरजेंसी परिस्थितियों को देखते हुए भारत में भी रूस और चीन की तर्ज पर जल्द से जल्द वैक्सीन को मंजूरी दिया जाए।

दुनियाभर में वैक्सीन को लेकर क्या अपडेट है...

  • 11 अगस्त को अपना वैक्सीन रजिस्टर करने के बाद पूरी दुनिया से आलोचना का सामना कर रहे रूस ने 40 हजार लोगों पर अपने वैक्सीन Sputnik-V के फेज-3 ट्रायल्स करने का फैसला किया है। रूस ने मॉस्को के गामालेया इंस्टीट्यूट के वैक्सीन को आम लोगों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। खबरें यह भी हैं कि उसने वैक्सीन की डिमांड पूरी करने के लिए भारत की मदद मांगी है।
  • जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने वैक्सीन के लिए 60 हजार लोगों पर फेज-3 ट्रायल्स करने की घोषणा की है। यह अब तक का सबसे बड़ा सैम्पल साइज होगा। कंपनी ने कहा है कि यह ट्रायल्स सितंबर में यूएस, मैक्सिको और ब्राजील में 180 लोकेशंस पर शुरू होंगे।
  • इसी तरह मॉडर्ना और फाइजर ने अपने वैक्सीन के लिए 30-30 हजार वॉलंटियर्स को फेज-3 ट्रायल्स के लिए एनरोल किया है। ये ट्रायल्स शुरू हो चुके हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Vaccine India World Tracker Update | Corona COVID-19 Vaccine Tracker India Today Latest News: Zydus Cadila ZyCoV-D, Oxford-AstraZeneca, Bharat Biotech, Russia Sputnik-V and Johnson & Johnson
Dainik Bhaskar
कोवैक्सिन के ट्रायल्स दिसंबर से पहले पूरे हो जाएंगे; भारत सरकार देगी 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर कोवैक्सिन के ट्रायल्स दिसंबर से पहले पूरे हो जाएंगे; भारत सरकार देगी 50 लाख डोज का पहला ऑर्डर Reviewed by M Pal on August 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.