gallery

सामने आया रिया का झूठ, कहा; सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था और उड़ान भरने से उन्होंने मोडिफिनिल दवा ली थी जबकि ये दवा इस रोग की है ही नहीं

सुशांत सिंह केस के मामले में नई उलझन सामने आई है। रिया चक्रबर्ती ने हाल ही में आजतक को दिए एक इंटरव्यू में अपनी यूरोप ट्रिप का जिक्र किया। रिया ने सुशांत पर बात करते हुए कहा कि उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया था, पिछले साल यूरोप ट्रिप के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपनी इस बीमारी से निपटने के लिए मोडाफिनिल नाम की दवा ली थी।
रिया के मुताबिक, सुशांत ने कहा था कि उन्हें प्लेन में बैठने से डर लगता है, इसलिए क्लॉस्ट्रोफोबिया से बचने के लिए मोडाफिनिल लेते हैं।

क्या होता है क्लॉस्ट्रोफोबिया
क्लॉस्ट्रोफोबिया एक तरह का एंजाइटी डिसऑर्डर है। इसके मरीजों को बंद जगहों में जाने से परेशानी या घुटन महसूस होती है। कुछ मरीजों पर इस डिसऑर्डर का इतना असर होता है कि उन्हें हर तंग जगह जाने में बहुत ज्यादा डर लगता है। जैसे- लिफ्ट या एमआरआई मशीन

एक बयान से सामने आए रिया के दो झूठ

पहला झूठ : मोडाफिनिल दवा क्लाउस्ट्रोफोबिया के मरीजों को नहीं दी जाती है

  • जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल की सायकियाट्रिस्ट डॉ. गुंजन सोलंकी के मुताबिक, मोडाफिनिल दवा क्लॉस्ट्रोफोबिया के मरीजों को नहीं दी जाती है। इसका कोई सम्बंध इस डिसऑर्डर से नहीं है। मोडाफिनिल स्लीप डिसऑर्डर के मरीजों को प्रिस्क्राइब की जाती है।
  • जिन मरीजों को बहुत अधिक नींद आती है यह दवा उन्हें दी जाती है, ताकि इसे कम किया जा सके। कई बार लेटनाइट शिफ्ट में काम करने डॉक्टरी सलाह से इस दवा को लेते हैं। इसका कोई सम्बंध क्लॉस्ट्रोफोबिया से नहीं है।
  • अगर किसी इंसान को ऊंचाई या उड़ने से डर लगता है तो वह इस दौरान नींद लेना पसंद करेगा। इस बीच अगर मोडाफिनिल लेते हैं तो यह आपकी नींद को भगा देगी। मोडाफिनिल दवा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

दूसरा झूठ : बोइंग-737 विमान की ट्रेनिंग लेने वाले को ऊंचाई या बंद जगह से डर कैसे लग सकता है

  • सुशांत को ऊंचाई या प्लेन में बैठने से डर लगने वाली बात समझ से परे हैं। सुशांत के ऐसे कई वीडियो हैं जिसमें वे प्लेन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हवाई यात्रा के दौरान उनके हावभाव को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता है, उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है।
  • एक समय पर सुशांत बोइंग-737 को चलाना भी सीख रहे थे। वह ट्रेनिंग पूरी करने के लिए इसे खरीदना भी चाहते थे। उन्होंने खुद अपनी ट्रेनिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर भी किया था।
  • सुशांत के साथ लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहीं एक्ट्रेस अंकित लोखंडे ने भी रिया के इस दावे को खारिज किया। अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, तुम हमेशा उड़ना चाहते थे, और ऐसा तुमने ऐसा किया थी। हम सभी को तुम पर गर्व है।

एक फिल्म के लिए सुशांत नासा से ट्रेनिंग लेकर भी लौटे थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rhea Chakraborty Update | Sushant Singh Rajput Death Case News; What Is Claustrophobia? Prime Accused Rhea Chakraborty Lies And False Claims
Dainik Bhaskar
सामने आया रिया का झूठ, कहा; सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था और उड़ान भरने से उन्होंने मोडिफिनिल दवा ली थी जबकि ये दवा इस रोग की है ही नहीं सामने आया रिया का झूठ, कहा; सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था और उड़ान भरने से उन्होंने मोडिफिनिल दवा ली थी जबकि ये दवा इस रोग की है ही नहीं Reviewed by M Pal on August 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.