gallery

8 हफ्ते के बच्चे ने अपने पिता को कहा-हैलो, यह सबसे कम उम्र में बोलने वाला दुनिया का पहला बच्चा बना; सोशल मीडिया पर हो रही इसकी चर्चा

मात्र 8 हफ्ते पहले जन्मे बच्चे ने अपने पिता को हैलो बोलकर दुनिया को चौका दिया है। यह सबसे कम उम्र में बोलने वाला दुनिया का पहला बच्चा बन गया है। यह बच्चा ब्रिटेन के रहने वाले निक और कैरोलिन का है। जो बार-बार अपने पिता के कहे शब्द को रिपीट करता है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

अचानक बच्चे ने बोला हैलो

एक वीडियो में निक अपने बेटे को हैलो बोल रहे हैं, इसके बाद बच्चा भी जवाब में हैलो कह रहा है। वीडियो को बच्चे की मां कैरोलिन ने शूट किया है। कैरोलिन कहती हैं ऐसा अचानक हुआ है। हम उससे हैलो बोलने के लिए कह रहे थे और उसने सुनने के बाद वापस यही शब्द बोला।

बार-बार मुस्कुराता है

कैरोलिन कहती हैं, हम इसका वीडियो बार-बार देखते हैं। हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। यह इस उम्र में बार-बार मुस्कुराता भी है। आमतौर पर बच्चे 10 से 14 महीने की उम्र में बोलना शुरू करते हैं। हमारी दूसरी ने छह माह की उम्र में बोलना शुरू किया था।

पति निक, बेटी लॉटी और बच्चे के साथ कैरोलिना।

सोशल मीडिया पर मिल रहे तरह-तरह के कमेंट

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे मिरेकल बॉय बता रहे हैं तो कुछ इसे आश्चर्य जनक बता रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो दुनिया के पहले बोलने वाले बच्चे के दावे पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है, बच्चा यूं ही कुछ बोल रहा है। यह हैलो नहीं कर रहा।

## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
World Youngest Talking Baby: England 8 Week Old Child Says Hello To His Father - Video Goes Viral
Dainik Bhaskar
8 हफ्ते के बच्चे ने अपने पिता को कहा-हैलो, यह सबसे कम उम्र में बोलने वाला दुनिया का पहला बच्चा बना; सोशल मीडिया पर हो रही इसकी चर्चा 8 हफ्ते के बच्चे ने अपने पिता को कहा-हैलो, यह सबसे कम उम्र में बोलने वाला दुनिया का पहला बच्चा बना; सोशल मीडिया पर हो रही इसकी चर्चा Reviewed by M Pal on September 03, 2020 Rating: 5

No comments:

Monetize your website traffic with yX Media
Powered by Blogger.